फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two teenagers drowned while bathing in a well, one died, family members blocked the well

Jhansi News: कुएं में नहाते समय दो किशोर डूबे, एक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 10 Jun 2024 04:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers drowned while bathing in a well, one died, family members blocked the well
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रविवार दोपहर अपने दोस्तों के संग मढिया महादेव मंदिर के पीछे एक पुराने कुएं में नहाने के दौरान दो किशोर उसमें डूब गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस, गोताखोर समेत दमकल टीम पहुंच गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एक किशोर के शव को बाहर निकाला गया लेकिन, देर-रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद भी दूसरे किशोर का पता नहीं चल सका। दूसरे किशोर के पता न चलने से नाराज परिजनों ने गोविंद चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर उनको किसी तरह वहां से हटाया। दूसरे किशोर को तलाश रही पुलिस पंप लगाकर कुएं को खाली कराने में जुटी रही। सेना को भी बुला लिया गया है।

कोतवाली के छनियापुरा मोहल्ला निवासी आसिफ (14) पुत्र राशिद, कामरान (13) पुत्र पप्पन अपने तीन दोस्तों के साथ रविवार दोपहर करीब दो बजे मढिया महादेव मंदिर के पीछे बने कुएं में नहाने पहुंचे थे। दोनों के पिता वेल्डिंग करने का काम करते हैं। यहां यह लोग अक्सर नहाने जाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आसिफ और कामरान गार्डर में रस्सी फंसाकर नीचे नहाने उतरे। नहाने के दौरान आसिफ और कामरान डूबने लगे। माना जा रहा है कि रस्सी खुल गई होगी। पहले तो उनके साथ नहा रहे दोस्तों ने उनको बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन, जब वह नहीं निकाल सके तब शोर मचाते हुए भागे। दोनों के डूबने की बात आसपास के लोगों को बताई। सूचना मिलने पर पुलिस भी गोताखोरों के साथ पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया। गोताखोरों को कुएं में उतारा गया। दोनों का पता न लगने पर सेना बुलाई गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आसिफ को अचेत हाल में बाहर निकाला गया। पुलिस उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची लेकिन, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कई घंटे तलाशने के बाद भी कामरान का पता नहीं चला। रात में भी फ्लड लाइट के सहारे बचाव कार्य जारी रहा। चार बडे पंप समेत नगर निगम की सुपर सकर मशीन के सहारे कुएं को खाली कराया जा रहा है। सीओ सिटी राजेश राय, सीएफओ राज किशोर राय समेत आसपास के कई थानों के फोर्स को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed