Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two special trains will pass through Jhansi during Chhath Puja.

Jhansi News: छठ पूजा पर झांसी होकर गुजरेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Sun, 08 Nov 2026 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two special trains will pass through Jhansi during Chhath Puja.
झांसी। छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश और गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। दोनों ट्रेनें झांसी होकर गुजरेंगी। इससे छठ पर्व पर घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल
ट्रेन संख्या 06597/06598 यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन के मार्ग में संशोधन करते हुए गडवाल और महबूबनगर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है। ट्रेन संख्या 06597 यशवंतपुर से 12 नवंबर को सुबह सात बजे रवाना होगी। यह भोपाल, बीना, झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट होते हुए योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06598 योगनगरी ऋषिकेश से 14 नवंबर को शाम 5:55 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन


गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल
छठ पूजा के अवसर पर ट्रेन संख्या 05097/05098 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का भी संचालन होगा। ट्रेन संख्या 05097 गोरखपुर से 11 और 18 नवंबर को दो फेरों में चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05098 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 और 20 नवंबर को रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से रात 8:55 बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, झांसी और बीना होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली पर स्टेशन पर सामान्य दिनों से कम दिखे यात्री
चार दिन तक ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर रही भारी भीड़, घर लौटने वालों की संख्या घटने से रविवार को मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दीपावली से पहले चार दिनों तक यात्रियों की भीड़ से खचाखच भरे रहने वाले रेलवे स्टेशन पर रविवार को अपेक्षाकृत कम चहल-पहल नजर आई। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में भी कम दिखी। ट्रेनों में सवार होने के लिए न तो धक्कामुक्की हुई और न ही पहले जैसी मारामारी नजर आई। वहीं, ट्रेनों के कोचों में भी यात्रियों का दबाव कम रहा।
दीपावली के चलते नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों का अपने घरों की ओर जाने का सिलसिला चार दिन पहले से ही शुरू हो गया था। इसके चलते स्टेशन पर लगातार भीड़ बनी हुई थी। लंबी दूरी की ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी चल रही थीं। स्लीपर कोचों में भी सामान्य कोचों जैसी स्थिति बन गई थी। यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
हालांकि, दीपावली के दिन रविवार को स्थिति बदली नजर आई। घर जाने वाले अधिकांश यात्रियों के रवाना हो जाने से स्टेशन पर भीड़ का दबाव कम हो गया। ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों को पहले जैसी मशक्कत नहीं करनी पड़ी।


दो दिन बाद फिर उमड़ेगी भीड़
रेलवे प्रशासन के अनुसार, दीपावली पर घर गए लोग दो दिन बाद वापस लौटना शुरू करेंगे। इससे स्टेशन और ट्रेनों में एक बार फिर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसी दौरान छठ पर्व के लिए भी बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर रवाना होंगे। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ का दबाव बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed