{"_id":"666b7809a8908a104b00b575","slug":"two-ring-roads-will-be-built-in-jhansi-journey-to-lalitpur-and-unav-balaji-will-be-easy-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-332506-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी में बनेंगे दो रिंग रोड... आसान होगा ललितपुर और उनाव बालाजी का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी में बनेंगे दो रिंग रोड... आसान होगा ललितपुर और उनाव बालाजी का सफर
विज्ञापन
- डीपीआर तैयार, दोनों सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे 55.36 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में अब एक साथ दो रिंग रोड बनेंगे। साढ़े तीन किमी लंबा एक मार्ग सिमरधा से शुरू होकर उनाव बालाजी मार्ग को जोड़ेगा, तो दूसरा तीन किमी लंबा मार्ग गरियागांव से बल्लमपुर होते हुए ललितपुर मार्ग से जुड़ेगा। दोनों सड़कों के निर्माण पर झांसी विकास प्राधिकरण 55.36 करोड़ रुपये खर्च करेगा। मार्गों का निर्माण कराने के लिए जेडीए ने डीपीआर तैयार कर ली है।
मौजूदा समय में सीपरी बाजार, प्रेमनगर, नगरा के लोगों को ललितपुर तक जाने के लिए रक्सा हाईवे या फिर इलाइट से जेल चौराहा होकर जाना पड़ता है। इससे शहर में ट्रैफिक भी बढ़ता है। साथ ही लोगों को ज्यादा दूरी भी तय करनी पड़ती है। अब झांसी विकास प्राधिकरण ने ललितपुर मार्ग को जोड़ने के लिए रिंग रोड बनाने की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत गरियागांव से होगी और बल्लमपुर के रेलवे अंडर ब्रिज तक इसका निर्माण कराया जाएगा। ये रिंग रोड तीन किलोमीटर लंबा होगा। इसके निर्माण पर 6.97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां पूरी जमीन सरकारी होने की वजह से जेडीए को भूमि खरीदनी नहीं पड़ेगी। सिर्फ सिविल कार्य पर 5.68 करोड़ और विद्युत संबंधी कार्य पर 1.29 करोड़ खर्च होंगे। रिंग रोड बनने के बाद ललितपुर जाने के लिए सीपरी बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को करीब छह से सात किलोमीटर सफर कम करना पड़ेगा।
वहीं, एक और रिंग रोड का झांसी-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सिमरधा होते हुए उनाव बालाजी मार्ग तक निर्माण कराया जाएगा। इसकी लंबाई साढ़े तीन किलोमीटर होगी। इस मार्ग के निर्माण पर 48.39 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसमें भूमि अधिग्रहण करने पर 18.82 करोड़, सिविल कार्य कराने पर 26.11 करोड़ और विद्युत संबंधी कार्य कराने पर 3.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ऐसे में सिमरधा से उनाव बालाजी जाने वाले लोगों को करीब पांच किलोमीटर का सफर कम करना पड़ेगा। दूसरी तरफ, भविष्य में भोजला मंडी के आसपास ट्रैफिक बढ़ने से भी लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
वर्जन..
फोटो..
सिमरधा से उनाव बालाजी मार्ग और गरियागांव से बल्लमपुर तक रिंग रोड बनाया जाएगा। दोनों रिंग रोड की डीपीआर तैयार है। जल्द ही शासन से बजट की मांग की जाएगी। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए।