{"_id":"615a06268ebc3e0b4b4c9879","slug":"two-parties-about-occupation-on-land-walked-sticks-jhansi-news-jhs2058146154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोतवाली के डडियापुरा मोहल्ला में जमीनी विवाद के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच सिर-फुटौव्वल शुरू हो गया। मारपीट में घायल पक्ष ने कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भुक्तभोगी कल्लनशाह की मजार निवासी आरिफ अली ने पुलिस को बताया कि उसके नाम पर आराजी संख्या 1412 की भूमि है। इस जमीन का कूटरचित दस्तावेज बनाकर एक दूसरे व्यक्ति के साथ इकरारनामा कर दिया गया। इस जमीन पर सलीम निवासी जीवन शाह मजार, अरशद अली, अजहर, चांद खां, अभिषेक, रितेश सिंह, राशिद अली एवं हामिद रजा यहां पहुंचे और चूना डालकर उसकी घेराबंदी करने लगे। इसकी सूचना जब आरिफ को लगी तब वह उनको रोकने पहुंचा। उसने इन लोगों को मना किया लेकिन, आरिफ का आरोप है इन लोगों ने गाली-गालौच शुरू कर दी। इसके बाद हुए विवाद में दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। उसका कहना है कि उसके साथ मारपीट की गई और जाते समय जान से मार डालने की धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज करके इसकी पड़ताल शुरू कर दी है।
धोखाधड़ी के आरोप में पांच नामजद
झांसी। कागजों में धोखाधड़ी करके जमीन अपने नाम करा लेने के आरोप में चेन्नई निवासी कृष्णा देवी पत्नी विजय ने पांच आरोपियों के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि उसका घर तमिलनाडु के चेन्नई महानगर में है। झांसी में भी उसके नाम से जमीन है। भगवंतपुरा निवासी विजय कुमार ने उसके नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए उसकी जमीन का फर्जी तरीके से कूट रचित दस्तावेज तैयार कराया। इसके बाद फर्जी कृष्णा देवी के नाम पर बैनामा करा दिया। भुक्तभोगी ने कृष्णादेवी के अलावा कृष्णकांत कुशवाहा, कमल सिंह परिहार, मधुर तिवारी एवं योगेश सिंह के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दर्ज करके पुलिस ने इसकी पड़ताल शुरू करा दी है।
विज्ञापन
पत्थर मारकर किया घायल
झांसी। बड़ागांव थाने के मबईगिर्द निवासी एक युवक को पड़ोस के लोगों ने विवाद हो जाने के बाद पत्थर मारकर घायल कर दिया। घायल युवक ने पांच के खिलाफ बड़ागांव थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल युवक केशव सिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर को उसे घर के पास ही पड़ोस में रहने वाले गिरबल, ज्ञान, हरीपत, अनिल एवं आत्माराम ने घेर लिया। यह लोग उसके साथ मिलकर गाली-गालौच करने लगे। उसके मना करने पर पत्थर से हमला कर दिया। उसके ऊपर फायर किया गया। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।