फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two named in Group misdeed with junior advocate in Jhansi

झांसी में अधिवक्ता से दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाया... बारी-बारी किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

Sat, 12 Oct 2024 01:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 12 Oct 2024 01:56 PM IST
सार

आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर दोनों उसे धमकाने लगे। कुछ समय बाद गर्भवती हो गई। यह बात उसने आरोपी रामकुमार को बताई, उसने जबरन उसका गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन
Two named in Group misdeed with junior advocate in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी जिला कचहरी में जूनियर अधिवक्ता ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो अधिवक्ताओं के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मूल रूप से लहचूरा की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि शिक्षा भवन के पीछे खुशीपुरा निवासी रामकुमार से उसकी प्रैक्टिस के दौरान जान पहचान हो गई। पिछले साल आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। उस दौरान अधिवक्ता अमित गौतम भी मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बेहोश होने पर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर दोनों उसे धमकाने लगे। कुछ समय बाद गर्भवती हो गई। यह बात उसने रामकुमार को बताई। रामकुमार ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। जब उसने शिकायत करने की बात कही तब रामकुमार, अमित एवं रामकुमार की पत्नी ने घर आकर उसे जान से मार डालने की धमकी दी।

विज्ञापन

पीड़िता ने नवाबाद थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed