{"_id":"6ab43a3bf7f2176bcc03243c","slug":"two-months-time-for-providing-tap-water-supply-to-every-household-jhansi-news-c-11-jhs1019-883526-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हर घर नल से जलापूर्ति के लिए दो माह की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हर घर नल से जलापूर्ति के लिए दो माह की मोहलत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण पर चर्चा की गई। उन्होंने हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता बताते हुए नवंबर माह तक जलापूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया।
जिलाधिकारी ने जल निगम और जल जीवन मिशन की ग्रामवार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को शत प्रतिशत घरों तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए। डीएम सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इमलौटा, बरथरी, टहेरका ग्राम समूह योजना की प्रगति जानेंगे। ग्रामीणों से संवाद कर पानी की आपूर्ति की जानकारी लेंगे। सरकारी विभागों में भी नल संयोजन देने के निर्देश दिए। सीएचसी एवं पीएचसी, आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक और हाईस्कूलों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में एडीएम नमामि गंगे योगेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता एमके सिंह, अधिशासी अभियंता मुकेश पाल, अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता, डीपीआरओ बाल गोविंद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
0000000
क्षतिग्रस्त पाइपलाइन पर नाराजगी
लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्यों से 08 ग्रामीण ग्रामों में जलापूर्ति बाधित होने पर डीएम ने नाराजगी जताई और इसे जल्द से जल्द चालू कराने के निर्देश दिए। पाइप लीकेज, कम दबाव और विद्युत दोष जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान करने को कहा गया। प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग को नेनौरा, अड़जार, रमपुरा में पाइपलाइन ठीक करने के निर्देश मिले। निर्माण खण्ड-तीन को टहेरका ग्राम समूह योजना के 04 गांवों में मरम्मत के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत को आस्ता ग्राम में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ठीक करने को कहा गया।