{"_id":"62c0950993d52c4ace0859c1","slug":"two-miscreants-who-were-stealing-goats-from-tata-safari-arrested-jhansi-news-jhs224042868","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा सफारी से बकरियां चोरी कर ले जा रहे दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा सफारी से बकरियां चोरी कर ले जा रहे दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
टहरौली। खिल्लावारी से बकरियां चुरा कर टाटा सफारी से ले जा रहे दो बदमाशों को पकड़ लिया गया, जबकि तीन लोग भाग गए। उनके पास से तमंचा आदि बरामद किया गया।
ग्राम खिल्लावारी निवासी एक व्यक्ति ने थाना टहरौली में तहरीर देकर बताया कि रात में लगभग साढ़े बारह बजे कुछ चोर उसकी 6 बकरियां चुरा कर
ले गए है। प्रभारी निरीक्षक थाना टहरौली जितेन्द्र मोहन सिंह द्वारा बकरी चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश की गई। शुक्त्रस्वार की रात को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर जितेन्द्र मोहन सिंह के नेतृत्व में एस आई आशीष सिंह
कांस्टेबल हिमांशु सचान, रोहित बाजपेई, प्रदीप दुबे द्वारा चन्दवारी नहर की पुलिया के पास रमपुरा की ओर से आ रही एक काले रंग की टाटा सफारी को रोका गया। उसकी तलाशी ली गई। गाड़ी में खिल्लावारी से चोरी
विज्ञापन
की गई बकरियां बरामद हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को पकड़ लिया जबकि 3 अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम राममिलन यादव पुत्र आशाराम निवासी भोजला थाना सीपरी बाजार तथा शोएव पुत्र नदी अली निवासी ओरछा गेट बाहर रामगढ़ थाना कोतवाली झांसी बताया। पुलिस ने अभियुक्त राममिलन यादव के पास से एक तमंचा 315 बोर व 5 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।