{"_id":"620117acacfa98424c6c5b57","slug":"two-laborers-working-on-track-died-after-being-hit-by-superfast-train-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैक पर काम रहे दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैक पर काम रहे दो मजदूरों की मौत
Mon, 07 Feb 2022 06:29 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर डजाला ब्यूरो, झांसी
अमर डजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 07 Feb 2022 06:29 PM IST
सार
लोहे के पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा था। भोपाल की ओर सुपरफास्ट ट्रेन जा रही थी। ट्रैक के गोलाई में होने की वजह से मजदूरों को ट्रेन नजर नहीं आई। इस वजह से दो मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बबीना स्थित झांसी-भोपाल रेलवे ट्रैक के आर्मी एरिया में ट्रैक में मरम्मत कार्य के दौरान दो मजदूर सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों मजदूरों के चीथेड़े उड़ गए। हादसे के बाद साथ में काम कर रहे मजदूर बदहवास होकर भाग खड़े हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लोहे के पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा था। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे भोपाल की ओर सुपरफास्ट ट्रेन जा रही थी। ट्रैक के गोलाई में होने की वजह से मजदूरों को ट्रेन नजर नहीं आई।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से प्रयागराज के मेजा निवासी सतीश कुमार (30) पुत्र राम सागर निषाद एवं श्याम बिहारी (32) पुत्र कल्याण की मौत हो गई। दोनों प्रयागराज के एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन