फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two including railway worker died after being hit by a train

ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी समेत दो की मौत

Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Two including railway worker died after being hit by a train
झांसी। मंगलवार को पुलिया नंबर नौ के निकट अलग- अलग ट्रेनों की चपेट में आने से एक रेल कर्मचारी समेत दो लोग हादसे का शिकार हो गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी निवासी अनिल कुमार (53) पुत्र ज्वाला प्रसाद वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) ललितपुर कार्यालय में पेंटर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह उनकी पुलिया नंबर नौ के निकट ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे को देख मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर जीआरपी व परिजन मौके पर पहुंच गए। साथ ही घटना की जानकारी मृतक कर्मचारी के पुत्र अनिकेत व आदित्य ने रेलवे को कार्मिक विभाग को दी। एक अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी पिछले कई दिनों से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे।
विज्ञापन

इसी तरह ग्वालियर निवासी विनोद (40) मेडिकल कॉलेज परिसर में रहने वाली अपनी बहन से मिलने आए थे। दोपहर में वह ट्रेन में सवार होकर ग्वालियर लौट रहे थे। मगर वह गलत ट्रेन में सवार हो गए। इस बात का पता उनको पुलिया नंबर नौ के पास लगा। हड़बड़ाहट में वह चलती ट्रेन से उतर गए। इसी बीच वह अनियंत्रित होकर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed