फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two girls drowns in a pond where they went to take bath in lalitpur

ललितपुर: तालाब में नहाने गई बच्चियों के साथ हादसा, गांव से एक साथ उठीं दो अर्थियां, फफककर रो पड़े लोग 

Mon, 26 Oct 2020 03:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 26 Oct 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Two girls drowns in a pond where they went to take bath in lalitpur
बेटियों की मौत पर रोते गांव वाले - फोटो : अमर उजाला

ललितपुर जिले के थाना पाली के अंतर्गत ग्राम बंट में नवरात्र के नौरता खेलने के बाद तालाब में नहाने गईं एक किशोरी और एक बालिका की पानी में डूबने से मौत हो गई। नवरात्री का पर्व एक पल में ही पूरे गांव के लिए मातम में बदल गया। रविवार को जब गांव से एक साथ दो अर्थियां निकलीं तो सभी की आंखों के आंखू छलक पड़े।

विज्ञापन


ग्राम बंट निवासी नैंसी (16) व आस्था (11) नौरता के समापन के बाद दोपहर में गांव के बाहर तालाब में सहेलियों के साथ नहाने गई थीं। इसी दौरान दोनों तालाब में डूब गईं। सहेलियों द्वारा जानकारी देने के बाद ग्रामीण तालाब पर पहुंचे। दोनों को तालाब से अचेतावस्था में बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


आननफानन उन्हें जिला अस्पताल के लिए उपचार को ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने नवरात्र में 9 दिनों तक देवी मां की उपासना की और अधिकांश लोगों ने व्रत रखे। गांवों में अभी भी नौरता खेलने की परंपरा है। इस परंपरा के अनुसार लड़कियां नौरता के बाद तालाब में स्नान करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनका व्रत पूरा हो जाता है। इसी के लिए लड़कियां तालाब में नहाने के लिए गई थीं। परिजन उनके घर आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनकी मौत की खबर पहुंची। इससे गांव में मातम पसर गया। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि दो बेटियों की मौत हो गई।

एक साथ दो लड़कियों की मौत की सूचना पर थाना पाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिला अस्पताल से मेमो मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया गया। इस पर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देश पर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया। 

मृतका आस्था के चाचा संजीव रावत ने बताया कि आस्था कक्षा छठवीं में पढ़ती थी और वह दो बहनों में छोटी थी। वहीं नैंसी ने कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की थी। वह तीन बहनों व एक भाई में तीसरे नंबर पर थी।

ललितपुर से ग्राम बंट पहुंचे दोनों बेटियों के शवों को देखकर दोनों घरों में कोहराम मच गया। दोनों के माता- पिता, भाई- बहन व अन्य परिजन फूट- फूट कर रोने लगे। इसके बाद दोनों की अर्थियां एक साथ निकलने से गांव में मातम पसर गया। 

जिस घर के सामने से अर्थियां निकलीं, हर किसी की आंखों से आंसू बहने लगे। दोनों के शवों का गांव के बाहर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसी तरह बरतला गांव की किशोरी के परिजनों ने भी पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

जान बचाने को देवी मां से मांगी मन्नत, नहीं हुई पूरी
आस्था और नैंसी को तालाब से अचेत अवस्था में निकालने के बाद परिजन व ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, लेकिन गांव में उनकी माताएं, भाई और बहनें उनकी जान बचने की आस में देवी मां से मन्नतें मांगते रहे, लेकिन किसी की मन्नत काम न आईं और दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed