फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two friends crushed to death by a tractor running without headlights

Jhansi News: बिना हेडलाइट जलाए दौड़ रहे ट्रैक्टर ने दो दोस्तों को कुचला, मौत

Wed, 19 Nov 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two friends crushed to death by a tractor running without headlights

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर राधिका ऑर्चिड के पास सोमवार देर रात हेडलाइट जलाए बिना विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।

मूल रूप से ग्वालियर के मेवाती मोहल्ला निवासी आरिफ खान (28) अपने दोस्त शाहिद (26) के साथ गणेश एनक्लेव में किराये का घर लेकर रहते थे। परिजनों का कहना है कि दोनों साथ में रहकर निजी काम करते थे। इन दिनों स्वास्तिक सिटी में काम कर रहे थे। सोमवार रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वे दोनों राधिका ऑर्चिड पहुंचे, उल्टे रास्ते से तेज रफ्तार ट्रैक्टर आ पहुंचा। इसकी हेडलाइट बंद थी। ट्रैक्टर चालक सामने आ रही बाइक को नहीं देख सका। उसने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। आरिफ एवं शाहिद सड़क पर जा गिरे। ट्रैक्टर उनको रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। हादसे से राहगीरों के बीच चीख-पुकार मच गई। नवाबाद पुलिस भी जा पहुंची। दोनों को मेडिकल अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




कुछ देर बाद परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। आरिफ दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटा सोहिल और दो बहनें सोनम एवं करिश्मा हैं। आरिफ की अभी शादी नहीं हुई थी। वहीं, शाहिद परिवार का सबसे छोटा बेटा था। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

10 मिनट के भीतर ट्रैक्टर चालक ने किए दो एक्सीडेंट

प्रत्यक्षदर्शी शरीफ के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सिर्फ चालक सवार था। तेज रफ्तार से ट्रैक्टर दौड़ता हुआ झांसी-कानपुर हाईवे पर पहुंचा। यहां उसने अशोक सनफ्रान के पास बाइक को टक्कर मारी, इसमें दतिया के मुढेरा गांव निवासी भगवानदास (31) और उनके साढ़ू बालटाडा निवासी परमानंद घायल हो गए। ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर चढ़ने से बच गया। लोगों ने ट्रैक्टर को पीछे करके दोनों घायलों को निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाने में लोग जुटे थे तभी चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। वहां से 500 मीटर दूर राधिका ऑर्चिड के पास दूसरी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed