फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two friends crushed to death by a container running in the wrong direction on the highway.

Jhansi News: हाईवे पर गलत दिशा में दौड़ रहे कंटेनर ने दो दोस्तों को कुचला, मौत

Sat, 13 Dec 2025 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two friends crushed to death by a container running in the wrong direction on the highway.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार दोपहर में झांसी-शिवपुरी हाईवे पर हंसराज मॉडर्न स्कूल के सामने गलत दिशा से आ रहा कंटेनर बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदते हुए भाग निकला। पाल कॉलोनी के पास लगने वाले जाम से बचने के लिए कंटेनर चालक उल्टी दिशा से वाहन लेकर जा रहा था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर लगते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद कंटेनर समेत चालक फरार हो गया। पुलिस उसको तलाशने में जुटी है।

थाना बरुआसागर के ताल रमन्ना गांव निवासी दिनेश (18) और अनिल रायकवार (20) गहरे दोस्त थे। जीविकोपार्जन के लिए दोनों प्राइवेट काम करते थे। एक साथ ही काम पर जाते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को रक्सा के एक गांव में उनको काम मिला था। दिनेश अपनी बाइक से अनिल को बिठाकर रक्सा जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोपहर करीब 1:45 बजे दोनों जैसे ही झांसी-शिवपुरी हाईवे पर हंसराज मॉडर्न स्कूल से होते हुए रॉयल सिटी हाउसिंग सोसाइटी के सामने पहुंचे, शिवपुरी की ओर से एक कंटेनर उल्टी दिशा से रफ्तार में सामने आ गया। कंटेनर के सामने आ जाने से दिनेश बाइक संभाल नहीं सका। कंटेनर भी रफ्तार में था। उसने बाइक में जोरदार मार दी। अनिल और दिनेश सड़क पर जा गिरे। कंटेनर उनको रौंदता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन

हादसे को देख आसपास के लोग जुट गए। दोनों युवकों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक चालक को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
दो मौत होने से मोहल्ले में पसरा मातम
ताल रमन्ना गांव में दो युवकों की मौत के बाद से मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनिल की पत्नी सोनी हादसे की खबर मिलने के बाद से रोये जा रही है। रो-रोकर वह पति को याद कर रही है। तीन साल पहले उनकी शादी हुई थी। दो माह पहले बेटी नेहा हुई, जबकि बड़ी बेटी काव्या दो साल की है। अनिल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। तीनों भाई अलग-अलग रहते हैं। वहीं दिनेश की अभी शादी नहीं हुई थी। दिनेश दो भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में पिता भी प्राइवेट काम करते हैं। दिनेश की मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।


इनसेट
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
हाईवे पर हुआ यह दर्दनाक हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। करीब 27 सेकेंड लंबे सीसीटीवी कैमरे में कंटेनर साफ तौर पर उल्टी दिशा से आता हुआ दिखाई पड़ रहा है। वीडियो में दिख रहा कि बाइक सवार युवक अपनी लेन में चल रहे थे। पहले उनसे आगे एक ट्रक निकलता है, उसके बाद दोनों बाइक सवार युवक निकलते हैं तभी अचानक से कंटेनर आता है। बाइक में टक्कर मारने के बाद युवकों को रौंदता हुआ आगे भाग निकलता है। हादसे के बाद कंटेनर चालक ने अपनी रफ्तार कम नहीं की बल्कि उसी रफ्तार से आगे निकल भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed