फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two farmers trapped in Betwa in jhansi Tehsildar-police reached river bank

Jhansi Flood: बेतवा में पानी बढ़ने से फंसे दो किसान, नदी किनारे पहुंचे तहसीलदार एवं पुलिस बल

Wed, 24 Aug 2022 04:18 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 24 Aug 2022 04:18 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक गांव के दो किसान भूरे और राधे अपने खेत में गए हुए थे। सोमवार रात से बेतवा नदी में लगातार पानी बढ़ने के बाद से वह अपने गांव नहीं लौट पा रहे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद से तहसीलदार समेत बरुआसागर थाने से बड़ी मात्रा में फोर्स नदी किनारे पहुंच गया।

विज्ञापन
Two farmers trapped in Betwa in jhansi Tehsildar-police reached river bank
भारी बारिश के चलते बेतवा नदी उफान पर है। - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

बरुआसागर थाने के परीछा पावर प्लांट के पास उजयान गांव निवासी दो किसान बेतवा में पानी बढ़ने की वजह से अपने खेतों में फंस गए हैं। उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव के दो किसान भूरे और राधे अपने खेत में गए हुए थे। सोमवार रात से बेतवा नदी में लगातार पानी बढ़ने के बाद से वह अपने गांव नहीं लौट पा रहे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद से तहसीलदार समेत बरुआसागर थाने से बड़ी मात्रा में फोर्स नदी किनारे पहुंच गया। दोनों किसानों को बाहर निकालने के लिए कवायद की जा रही है।
विज्ञापन


बरुआसागर इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों किसान की करीब 8 एकड़ में खेती है। खेतों की रखवाली के लिए वे राशन-पानी लेकर खेत में बनी झोपड़ी में अक्सर रहने चले जाते हैं। इधर, बेतवा में बहुत तेज बहाव शुरू होने के बाद वे उसमें फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed