{"_id":"634bfdeb24cf0b01475b1bec","slug":"two-farmers-died-in-a-container-collision-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो किसानों की मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो किसानों की मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Sun, 16 Oct 2022 06:19 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 16 Oct 2022 06:19 PM IST
सार
घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृत किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोंठ के ग्राम जौरा निवासी शशिकांत खरे (40) तथा उनका दोस्त गांव का ही रघुवीर उर्फ रवि (35) खेतीबाड़ी करते थे। दोनों शनिवार को बाइक पर सवार होकर किसी काम से चिरगांव जा रहे थे। इसी दरम्यान हाईवे पर वीरसिंह पुरा के पास पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इसी दरम्यान गांव का ही एक व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। उसने दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को मोंठ के अस्पताल लेकर भागे। हालत गंभीर होने पर दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। उपचार के दौरान दोनों की मेडिकल में मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।