फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two elderly people died due to corona 98 infected including doctor-prisoner

झांसी: कोरोना से दो बुजुर्गों की गई जान, डॉक्टर-कैदी समेत 98 संक्रमित  

Tue, 08 Feb 2022 11:15 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 11:15 PM IST
सार

रतन सिंह कॉलोनी निवासी 79 साल के बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वो मधुमेह रोगी थे। 27 जनवरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए थे। वहीं, गरौठा के ढिबकई गांव के 66 साल के बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।

विज्ञापन
Two elderly people died due to corona 98 infected including doctor-prisoner
वाराणसी में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में कोरोना वायरस की चपेट में आने से दो बुजुर्गों की जान चली गई। तीन डॉक्टर, जेल में बंद दो कैदी, पुलिस कर्मचारी समेत 98 संक्रमित सामने आए हैं। 304 मरीजों के ठीक होने पर अब सक्रिय मामले भी घटकर 1488 हो गए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को जिले में 3456 नमूनों की जांच की गई। आरटीपीसीआर मशीन से 2198, ट्रू नेट से 13 और एंटीजन किट से 1245 नमूने जांचे गए। जांच के दौरान 98 पॉजिटिव मिले। ये मरीज बीआईईटी कैंपस, अंसल पाम कोर्ट, रायगंज, संगम विहार, नंदनपुरा, ग्वालियर रोड क्रॉसिंग, रक्सा, अयोध्यापुरी, सिजवाहा, सदर बाजार, मिलिट्री अस्पताल, केकेपुरी, डेली गांव, बंसल कॉलोनी, मिशन कंपाउंड, चिरगांव, ग्रासलैंड, भट्टागांव, पुलिया नंबर नौ, सूर्यपुरम कॉलोनी, राधे विहार, वृद्धा आश्रम, ईसाई चौक, शिवाजी नगर, छनियापुरा, खातीबाबा, फिल्टर चौराहा, गुरसराय, गुमनावारा आदि इलाकों के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


जबकि, रतन सिंह कॉलोनी निवासी 79 साल के बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वो मधुमेह रोगी थे। 27 जनवरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए थे। वहीं, गरौठा के ढिबकई गांव के 66 साल के बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आया था, सैंपल लेकर भर्ती किया गया था। कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। तीसरी लहर में झांसी में अब तक नौ लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। हालांकि, संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक होने पर रिकवरी रेट 95 फीसदी के ऊपर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed