Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two drivers die while watching an accident on the highway

Jhansi News: हाईवे पर हुए हादसे को देख रहे दो चालकों की मौत

Sat, 21 Nov 2026 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two drivers die while watching an accident on the highway
चिरगांव में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव क्षेत्र में औपारा ओवरब्रिज पर शुक्रवार तड़के हुए हादसे में दो पिकअप चालकों की जान चली गई। पहले हार्वेस्टर से टकराकर पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। उस हादसे को देखने के लिए सड़क किनारे उतरे दो अन्य पिकअप चालक हादसे का शिकार हो गए। पीछे से आई तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने वहां दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को टक्कर मार दी। इससे हार्वेस्टर और पिकअप के बीच दबकर कानपुर देहात निवासी जितेंद्र कुमार (26) और बहराइच निवासी मोहम्मद शाहिद (29) की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तड़के करीब 3:30 बजे मोंठ की ओर से आ रहे हार्वेस्टर में पीछे से आई महिंद्रा पिकअप टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिकअप चालक नईम की जान बाल-बाल बची। पहली घटना के लगभग एक घंटे बाद पीछे से आ रहे दो अन्य पिकअप लोडर चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए और हादसा देखने पहुंच गए। तभी कानपुर के हंस ट्रैवल्स की शताब्दी बस ने वहां खड़े क्षतिग्रस्त पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे हार्वेस्टर और पिकअप के बीच खड़े जितेंद्र और शाहिद उसकी चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा देखने के लिए रुके थे... खुद हादसे का शिकार हो गए
जितेंद्र और शाहिद दोनों को झांसी मंडी पहुंचना था। हाईवे से गुजरते समय रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त पिकअप देखकर उन्होंने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। दोनों हादसे की स्थिति देखने के लिए और घायलों के बारे में जानकारी लेने के लिए पास पहुंचे थे। उधर, पहले हादसे में बाल-बाल बचा पिकअप चालक नईम हाईवे के डिवाइडर के पास खड़ा था। उसकी पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने वहां खड़े पिकअप लोडर को टक्कर मार दी। दोनों युवक हार्वेस्टर और पिकअप के बीच फंस गए। हादसे में उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घंटे बाद दोनों की शिनाख्त हो सकी। जितेंद्र कुमार कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के बद्दा पुरवा का रहने वाला था, जबकि मोहम्मद शाहिद बहराइच के रामगांव क्षेत्र के चौकीदार पुरवा का निवासी था। सूचना पर पहुंची चिरगांव थाना पुलिस ने हार्वेस्टर और बस को कब्जे में ले लिया। दोनों वाहनों के चालक मौके से भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


वर्जन
दोनों पिकअप चालकों की काफी देर बाद शिनाख्त हो सकी। शुरुआत में घटनाक्रम भी स्पष्ट नहीं था। जांच-पड़ताल के बाद हादसे की स्थिति साफ हुई। दोनों पिकअप चालकों की मौत हादसा देखने के दौरान हुई।
- सुनील शर्मा, सीओ मोंठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed