फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two DIGs, three captains, five COs could not solve the Kamlesh murder case

Jhansi News: दो डीआईजी, तीन कप्तान, पांच सीओ भी नहीं कर सके कमलेश हत्याकांड का खुलासा

Thu, 24 Apr 2025 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two DIGs, three captains, five COs could not solve the Kamlesh murder case

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हाई प्रोफाइल कमलेश यादव हत्याकांड का तीन साल बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी जबकि इस दौरान तीन कप्तान समेत दो डीआईजी एवं पांच सीओ बदल चुके। खुलासे के लिए एसआईजी लगाई गई। इसके बावजूद पुलिस खुलासा कर पाने में फेल साबित हुई। आज भी उसके सामने खुलासा करने की चुनौती है। कमलेश के परिजनों को आज भी खुलासे का इंतजार है। सीपरी बाजार के रॉयल सिटी पुलिया के पास 14 जनवरी 2022 को रक्सा के सिजवाहा गांव निवासी कमलेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कमलेश बड़ा प्रापर्टी डीलर था। कम समय में उसने करोड़ों रुपये की अकूत संपत्ति जुटा ली थी। उसकी हत्या ने सनसनी पैदा कर दी। शुरू से पुलिस इस मामले को हल्के अंदाज में निपटाने की कोशिश में रही। पुलिस इसे हत्या नहीं मान रही थी लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो गोली मिलने पर पुलिस को छानबीन शुरू करानी पड़ी। तत्कालीन एसएसपी शिवहरि मीना ने स्वॉट को जिम्मेदारी दी। घटना के नौ माह बाद तत्कालीन एसपी सिटी राधेश्याम राय की अगुवाई में तीन सीओ की टीम बनी। यह टीम भी खुलासा नहीं कर सकी। इसके बाद तत्कालीन सीओ क्राइम डा.प्रदीप की अगुवाई में एसआईटी बनी। वह भी इसका खुलासा नहीं कर सकी। हत्याकांड के बाद से अब तक तीन कप्तान, दो डीआईजी, पांच सीओ, 15 इंस्पेक्टर समेत 10 विवेचक बदल चुके। मामले के खुलासे के लिए पुलिस 300 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी। इसके बावजूद पुलिस के लिए यह अनसुलझी गुत्थी बनी है। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed