फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two died while going from Lalitpur to Jhansi

ललितपुर से झांसी जाते समय दो की मौत

Tue, 08 Nov 2022 10:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two died while going from Lalitpur to Jhansi
तालबेहट। ललितपुर से गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर किए गए दो घायलों की रास्ते में रास्ते में हालत खराब होने पर एंबुलेंस चालक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को जिला मुख्यालय से दोपहर में लीलावती (40) वर्ष पत्नी किशन कुशवाहा लक्ष्मीपुरा आयुष्मान हॉस्पिटल के पीछे निवास करने वाली को गंभीर रूप से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था जहां रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई और एंबुलेंस चालक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरी घटना साईं काल सात बजे के लगभग टीकमगढ़ मध्य प्रदेश निवासी योगेंद्र सेन उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल (28) वर्ष की भी ललितपुर से मेडिकल कॉलेज झांसी ले आते समय रास्ते में तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेट जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों के शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
तालबेहट। मंगलवार को बाइक से अपने गांव का करेला से तालबेहट आ रहे एक बाइक सवार में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही वाहन चालक की मौत हो गई जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने सबको परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया जानकारी के अनुसार थाना बार अंतर्गत ग्राम ककरैला निवासी बलवीर सिंह 35 पुत्र भुजबल सीन रात्रि आठ बजे के लगभग किसी कार्य से तालबेहट आ रहे थे ग्राम बमोरी सर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री बताए गए हैं इस घटना की सूचना से परिवार में शोक छा गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed