{"_id":"5d0fb9f08ebc3e57c2565061","slug":"two-died-in-accident-jhansi-news-jhs141998193","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी कार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसी कार, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़े ट्रक में घुसी कार, दो की मौत
झांसी। थाना रक्सा इलाके में रविवार देर रात हाइवे पर खड़े ट्रक में कार पीछे से घुस गई, जिससे कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों घायलों को मेडिकल लाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
थाना रक्सा इलाके में रहने वाले कुणाल राजपूत (19) अपने आगरा निवासी साथी के साथ कार में सवार होकर दिनारा जाने को निकले। अभी दोनों डगरवाहा गांव के पास पहुंचे थे, तभी अचानक संतुलन खो जाने के कारण कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकालकर उपचार के मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। देर रात दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। दूसरा साथी आगरा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।