{"_id":"5eba5009b8b79e2a7965c0c0","slug":"two-died-in-a-family-dispute-between-cousins-for-land-piece-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच चले लाठी-डंडे, दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच चले लाठी-डंडे, दो की मौत, एक गंभीर
Tue, 12 May 2020 01:05 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 12 May 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र के परासरी गांव में सोमवार रात जमीन के विवाद को लेकर चचेरे भाइयों में झगड़ा हो गया। मामला इतमा बढ़ गया कि दोनों के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई व लाठी डंडे चले। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इनमें जय नारायण व छक्कीलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला हंसमुखी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
बताया गया कि छक्कीलाल अहिरवार व जयनारायण अहिरवार के बीच कई वर्षों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं। दो दिन पहले आंधी के दौरान खेत में एक पेड़ गिरने को लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
उस समय तो बात शांत हो गई थी, लेकिन सोमवार देर रात इसी बात को लेकर दोबारा शुरू हुए झगड़े ने उग्र रूप ले लिया। दोनों परिवार आमने- सामने आ गए। देखते ही देखते उनमें मारपीट व लाठी- डंडे चलने लगे। इसमें छक्कीलाल, जय नारायण व हंसमुखी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात को काबू में करके घायलों को अस्पताल भेजा। मंगलवार सुबह डीएम आंद्रा वामसी व एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएपी ने बताया कि घटना का कारण जमीनी विवाद है। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।