फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two die in accident, one injured

सड़क दुर्घटना में दो राजमिस्त्रियों की मौत, बेलदार घायल

Sat, 03 Aug 2019 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two die in accident, one injured
सड़क दुर्घटना में दो राजमिस्त्रियों की मौत, बेलदार घायल
विज्ञापन

झांसी। झांसी - मऊरानीपुर मार्ग पर नोटघाट पुल के पास बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक से लौट रहे तीन लोगों को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार निवाड़ी के असाटी गांव में रहने वाले दो राजमिस्त्रियों की मौत हो गई। जबकि एक बेलदार घायल हो गए।

मध्यप्रदेश के निवाड़ी क्षेत्र के गांव असाटी निवासी अशोक कुशवाहा (30) और कमलेश (28) राजमिस्त्री व लखन (22) बेलदारी का काम करते थे। तीनों काम के लिए रोज बाइक से झांसी आते थे। बृहस्पतिवार की देर शाम तीनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। अशोक बाइक चला रहे थे। वे जब झांसी - मऊरानीपुर मार्ग पर मध्य प्रदेश की सीमा क्षेत्र के नोटघाट पुल के पास से गुजर रहे थे, इसी बीच तेज गति से आ रही कार उनको टक्कर मारती हुई भाग गई। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। आधे घंटे तक तीनों मौके पर त़ड़पते रहे। सूचना पर पहुंची मध्य प्रदेश पुलिस तीनों को लेकर मेडिकल कॉलेज आ गई। चिकित्सकों ने यहां परीक्षण के बाद अशोक व कमलेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि लखन का उपचार चल रहा है। इधर, हादसे की खबर लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में परिजन व शुभचिंतक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed