फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two dead body find in railway track

झांसी-कानपुर रेलवे लाइन पर मिले दो अज्ञात शव

Fri, 25 Dec 2020 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two dead body find in railway track
झांसी। बृहस्पतिवार तड़के झांसी-कानपुर रेलवे लाइन पर फिल्टर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो युवकों के अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस व जीआरपी ने शवों को कब्जे में लिया। दोनों के पास से तलाशी के दौरान कुछ भी नहीं मिला। पुलिस दोनों की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर रेलवे लाइन पर कोतवाली इलाके के फिल्टर रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार तड़के रेलकर्मियों ने दो युवकों के शव मिलने की सूचना दी। खबर पाकर कोतवाली व जीआरपी मौके पर पहुंची। 40 वर्षीय युवक काला पेंट व पीली शर्ट पहने था। ट्रेन की चपेट में आकर दोनों पैर कटकर अलग हो गए थे। वहीं, पास में पड़े युवक की उम्र करीब 38 साल बताई जा रही है। वह नीली जींस व शर्ट पहने था। एक टांग कटने के साथ सिर के पीछे चोट थी। दोनों के ट्रेन की चपेट में आकर मौत का अनुमान है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुछ नहीं मिला। इसके चलते उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों शवोें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। शिनाख्त न होने के चलते अब तीन दिन बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा। एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कई जिलों की भी मदद ली जाएगी। पुलिस जांच भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed