फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two days before shaili asked i win rajat

शैली ने दो दिन पहले ही मां से कह दिया था पदक जीतूंगी

Tue, 04 Oct 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two days before shaili asked i win rajat
झांसी। मां अहमदाबाद में चल रहे राष्ट्रीय खेल के दौरान सोमवार को लंबी कूद का फाइनल मुकाबला होना है। इसके लिए मैंने जमकर प्रैक्टिस की है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार फिर पदक जीतूंगी। आत्मविश्वास से लबरेज एथलीट शैली सिंह ने दो दिन पहले मां से हुई फोन पर बातचीत के दौरान ये बात कही थी।
विज्ञापन

पारीछा की रहने वाली शैली की मां विनीता सिंह ने बताया कि सोमवार को शाम से लंबी कूद का फाइनल मैच शुरू होना था। वैसे तो वह रोज ही पूजा करती हैं मगर अष्टमी पर बेटी की सफलता के लिए उन्होंने विशेष पूजा अर्चना की। ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी बेटी पदक जीतने में कामयाब हो जाए। मां की दुआओं का असर यूं हुआ कि शैली ने 6.28 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम कर लिया। पदक जीतने के बाद सबसे पहले शैली ने मां को फोन करके इसकी जानकारी दी। मां ने जैसे ही शैली की जीत की खबर सुनी तो खुशी के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन

मां की साड़ी को रस्सी बनाकर खेतों में कूदती थी शैली
शैली सिंह का शुरू से ही खेल के प्रति रुझान था। मगर बचपन बहुत परेशानियों में गुजरा। पारिवारिक स्थिति ठीक न होने से मां ने कपड़े सिलकर शैली समेत तीन बच्चों को पाला। गांव में खेल मैदान नहीं था तो शैली ने खेत पर ही प्रैक्टिस की। परिवार के लोगों ने बताया कि खेत पर जिस जगह वह कूदने की प्रैक्टिस करती थी वहां खेत को समतल भी खुद ने ही किया था। उसके पास शुरूआत में तो रस्सी भी नहीं थी। मां की साड़ी पर लकड़ी बांधकर कूदती रही। 2019 में बंगलूरू में एथलीट रहीं अंजू बॉबी जॉर्ज की एकेडमी में प्रैक्टिस शुरू कर दी। पिछले साल अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शैली ने रजत पदक जीतकर देश के नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed