फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two crore rupees dumped in the account of twenty one model gram panchayats

Jhansi News: इक्कीस मॉडल ग्राम पंचायतों के खाते में ही दो करोड़ रुपये डंप

Thu, 17 Aug 2023 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two crore rupees dumped in the account of twenty one model gram panchayats
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मंडल की 21 ग्राम पंचायतों के खाते में करीब दो करोड़ रुपये डंप पड़े हैं। इन पैसों से ग्राम पंचायतें काम ही नहीं करा रही हैं। यह हालात तब हैं जब वित्तीय वर्ष के चार माह गुजर चुके। शासन स्तर से हुई समीक्षा के बाद यह लापरवाही उजागर हुई। अधिकांश ग्राम पंचायतों को स्वच्छ भारत मिशन एवं ओडीएफ के तहत गांव में काम कराने थे लेकिन, पंचायतों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।
प्रत्येक मंडल में गांव के भीतर स्वच्छता मापदंड पूरे करने के लिए मॉडल ग्राम पंचायतें चुनी गईं। इनको पंद्रहवें वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं ओडीएफ स्कीम के जरिए काम कराने के लिए पैसे दिए गए। पिछले वित्तीय वर्ष में सरकार ने करीब 9 करोड़ रुपये जारी किए। कुछ पंचायतों ने तो यह रकम खर्च कर दी लेकिन, मंडल की 21 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जो यह पैसा ही खर्च नहीं कर सकीं। इनमें सर्वाधिक 11 ग्राम पंचायतें झांसी की हैं जबकि चार ललितपुर एवं तीन जालौन की शामिल हैं। पिछले दिनों शासन स्तर पर इन ग्राम पंचायतों के खर्च किए पैसों की पड़ताल के दौरान यह लापरवाही उजागर हुई। इसके बाद से ग्राम पंचायतों की कार्ययोजनाएं तलाशी जा रही हैं। वहीं, डीपीआरओ जगदीश राम के मुताबिक इन पंचायतों में किस वजह से बजट खर्च नहीं किया गया, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन



यह ग्राम पंचायतें खर्च नहीं कर सकीं रकम
घुराट, खिसनीखुर्द, पड़रा, कचनेव, मगरपुर, सोनकपुरा, बगरौनी, मोतीकटरा, ढुरवई, एवनी, छिरौना (झांसी), घटवारा, बादरौंन, सीरोनकलां, दैलवारा, कल्याणपुरा, नौहरकलां, सिलगन (ललितपुर) एवं जुझारपुरा, ऐरी रामपुरा (जालौन) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed