{"_id":"58e2a2f54f1c1b4a3e5b594b","slug":"two-colleges-exams-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कालेजों की परीक्षा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कालेजों की परीक्षा निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में दो कालेजों शताब्दी कालेज जालौन व कर्मयुग कालेज इटौरा जालौन की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। इन कालेजों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे, कु ल सचिव व्यास नारायण सिंह व परीक्षा नियंत्रक वीएन प्रसाद की मौजूदगी में हुई बैठक में सोमवार को कालेजों की नकल संबंधी रिपोर्ट पेश की गई। शताब्दी कालेज में 31 मार्च की सुबह की पाली में परीक्षा दौरान नकल कराने की क्लिपिंग किसी ने बनाकर सोशल साइट्स पर वायरल कर दी थी। इसके देखने के बाद समिति ने परीक्षा निरस्त कर कालेज पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा एसडीएम जालौन की छापामारी में कर्मयुग कालेज में 1 अप्रैल को दोपहर की पाली में नकल होती पायी गई। इसके चलते समिति ने यहां की परीक्षा भी निरस्त कर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा यहां के केंद्र अध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष भी बदल दिए गए। बैठक में परीक्षा समिति ने एक कमेटी का गठन किया, जो उड़ाका दल द्वारा सामूहिक नकल करने में कालेज की संदिग्धता जानने का परीक्षण करेगी। कमेटी में तीन सदस्य नियुक्त किए गए है।