फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two brothers who went to farm along grandmother died due to drowning in drain in Jhansi

सबको रूला गए उमंग-कुलदीप: दादी के साथ खेत पर गए दो भाइयों की नाले में डूबने से मौत, गांव में नहीं जले चूल्हे

Tue, 07 Feb 2023 11:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरसराय (झांसी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरसराय (झांसी) Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Feb 2023 11:01 PM IST
सार

बालकों के नाले में डूबने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसे लेकर कयासबाजी जारी है। लोगों का कहना है कि पहले एक बच्चा डूब रहा होगा, उसे बचाने के लिए दूसरा भी नाले में उतर गया होगा।

विज्ञापन
Two brothers who went to farm along grandmother died due to drowning in drain in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के गुरसराय के ग्राम खैरो में दादी के साथ खेत पर गए दो सगे भाइयों की नाले में डूबने से मौत हो गई। इनमें एक भाई नौ साल का तो दूसरा सात साल का था। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

खैरा गांव निवासी अभिषेक प्रजापति के दो बेटे उमंग (9) और कुलदीप (7) थे। मंगलवार को दोनों बेटे अपनी दादी सूजा देवी के साथ खेत पर गए हुए थे। दादी खेत पर चारा काट रही थी और दोनों बच्चे वहां आपस में खेल रहे थे। काम खत्म करने के बाद दोपहर में तकरीबन ढाई बजे दादी जब घर की ओर लौटने लगी तो दोनों बच्चे नजर नहीं आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला। इस पर दादी ने सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। इस पर सभी ने बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी। इसी दरम्यान दोनों भाई छेज नाले में अचेतावस्था में पड़े मिले। आनन-फानन दोनों को गुरसराय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी व सीओ गरौठा विवेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में परिवार वालों से जानकारी ली। घटना के बाद से मृत बालकों के परिजनों का बुरा हाल है। जबकि, क्षेत्र का माहौल भी गमगीन हो गया। गांव के कई घरों में तो शाम को चूल्हे भी नहीं जले।

डूबने का कारण नहीं हो पाया स्पष्ट
बालकों के नाले में डूबने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसे लेकर कयासबाजी जारी है। लोगों का कहना है कि पहले एक बच्चा डूब रहा होगा, उसे बचाने के लिए दूसरा भी नाले में उतर गया होगा। इससे दोनों हादसे का शिकार हो गए। जबकि, कुछ लोगों का कहना कि नाले के पास खेलते-खेलते दोनों बच्चे पानी में गिर गए होंगे। हालांकि, पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed