{"_id":"67aa5848ff242239f307cf2b","slug":"two-brothers-riding-a-bike-died-due-to-collision-with-a-car-moth-news-c-132-1-sjhs1002-105309-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत
Tue, 11 Feb 2025 01:19 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
नेहरू नगर तिराहे पर हाईवे पार करने के दौरान हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। थाना मोंठ के अंतर्गत नेहरू नगर हाईवे क्रॉसिंग के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के संबंध बताया जाता है कि झांसी के थाना सीपरी बाजार के ग्राम आरी निवासी हर दास अहिरवार अपने भाई मेहरबान सिंह के साथ बाइक से रिश्तेदारी थाना मोंठ के ग्राम गोपालपुरा जा रहे थे। रात करीब 8 बजे मोंठ से गोपालपुरा मार्ग पर नेहरू नगर तिराहे पर हरदास बाइक से हाईवे पार करने लगा। मेहरबान सिंह पीछे बैठा था। उसी समय कानपुर से झांसी जा रही तेज गति की कार ने हरदास की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठे दोनों भाई सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मोंठ अस्पताल भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने हरदास को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मेहरबान को एंबुलेंस से झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार के दौरान मेहरबान की भी मौत हो गई। दोनों सगे भाइयों की मौत के बाद परिवार में कोहरा मचा हुआ है ।
बताया जाता है कि हरदास के घर पर नाती का जन्म हुआ था। इसकी खुशी में हरदास लड्डू देने के लिए बेटे की ससुराल थाना मोंठ के ग्राम टोड़ी गया था। इसके बाद रात में ही बाइक से भाई मेहरबान के साथ वह दूसरे बेटे की ससुराल गोपालपुरा जा रहा था, तभी रास्ते में हादसा हो गया। दो सगे भाइयों की मौत के बाद परिवार में कोहरा मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक में टक्कर मारकर भाग रही चार पहिया कार की नेम प्लेट मौके पर ही गिर गई, जिसे ग्रामीणों ने उठकर पुलिस को दी। बताते हैं कि कार का नंबर दूसरे प्रांत का है। संभावना बताई जा रही है कि प्रयागराज के लिए तेज गति से निकल रही कार की टक्कर से हादसा हुआ है।