फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two bike riders died due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Tue, 07 Sep 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died due to vehicle collision
मऊरानीपुर (झांसी)। मऊरानीपुर-झांसी हाईवे स्थित बरियाबेर के पास सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो लोगों को वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन मौके से भाग गया।
विज्ञापन

ग्राम भकौरा निवासी राजेंद्र (30) पुत्र प्यारेलाल कुशवाहा सोमवार को सुबह टोड़ीफतेहपुर निवासी अपने फूफा अमान (55) पुत्र गरीबे कुशवाहा को बाइक से रानीपुर डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रहा था। रास्ते में ही बरियाबेर के पास पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उनकी मदद के लिए पहुंचे लेकिन छोड़ी देर बाद ही दोनों की सांसें थम गईं। लोगों ने घटना की जानकारी मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पहले दोनों को लेकर सीएचसी पहुंची। वहां पर भी डॉक्टरों ने देखने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन को लेकर भाग गया। हादसे में दोनों की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अमान के पैर में तकलीफ थी। उनका इलाज रानीपुर में चल रहा था। इसलिए राजेंद्र अपने फूफा को बाइक से लेकर रानीपुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed