फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two bike riders die in accident, one injured

बाइकों की टक्कर में दो की मौत, एक घायल

Wed, 31 Jul 2019 08:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders die in accident, one injured
बाइकों की टक्कर में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन

झांसी। चिरगांव से गुरसराय जाने वाले रामनगर मार्ग पर मंगलवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक ही उम्र के दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक प्रेमनगर और दूसरा पूंछ का रहने वाला था।

प्रेमनगर के महाराज सिंह नगर निवासी मोहम्मद राशिद (22) पुत्र मोहम्मद कदीर घरेलू बिजली उपकरणों के सेल्समैन का काम करते थे। वह बड़े डिस्ट्रीब्यूटरों से माल लेकर कस्बों में खुले प्रतिष्ठानों तक पहुंचाने का काम करते थे। मंगलवार की रात गुरसराय से झांसी की तरफ बाइक से लौटे रहे थे। वहीं, पूंछ के तालाबपुरा निवासी रेाहित कुमार कुशवाहा (22) अपने चाचा के लड़के जीतू कुशवाहा के साथ बाइक से गुरसराय ससुराल जा रहे थे। उनकी एक साल पहले ही शादी हुई थी और वह महाराष्ट्र में पानी के बतासे बेचने का काम करते थे। कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे चिरगांव से गुरसराय की तरफ जाने वाले रामनगर मार्ग पर स्थित लुहरगांव के पास दोनों की बाइकों में आमने- सामने से टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, तब तक मोहम्मद राशिद ने दम तोड़ दिया था। रोहित और जीतू को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने रोहित को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन व शुभचिंतकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed