फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   two bikars died in a accident

हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Sat, 22 May 2021 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
two bikars died in a accident
चिरगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम महेवा तिराहे के पास शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब गांव जा रहे बाइक सवार दो लोग हाईवे पर ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां पर दोनों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने उनके घरवालों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन रोते पीटते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र के गांव एवनी निवासी अखिलेश राजपूत (45) और पूंछ थाना क्षेत्र के गांव चितगुवां निवासी दयाशंकर राजपूत (27) सुबह नौ बजे के करीब बाइक से एवनी गांव जा रहे थे। बाइक से महेवा तिराहे के पास से हाईवे पर आने के दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही थाने के पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज भेज गया। जहां पर दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के पास से मिले मोबाइल के माध्यम से नंबर लेकर उनके परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। अचानक दोनों की मौत होने पर घर में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि शाम को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम हो गया। इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रक लखनऊ का है। वह लखनऊ से झांसी की ओर जा रहा था। ट्रक को सीज कर दिया गया है। ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक और कार में मारी टक्कर, दो घायल
टहरौली। थाना क्षेत्र के ग्राम लुहरगांव घाट तिराहे पर प्रतीक्षालय के पास खड़ी कार व मोटरसाइकिल में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दो लोग घायल हो गए। गुरुवार की शाम सात बजे के करीब ग्राम रमपुरा निवासी देवेंद्र लुहरगांव प्रतीक्षालय के पास कार खड़ी कर मोटरसाइकिल सवार ग्राम कल्याण पुरा निवासी दीपचंद से बात कर रहा था। उसी समय कुकरगांव घाट से ओवरलोड बालू भरकर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही तत्कालमौके पर पहुंचे टहरौली थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने दोनों को चिरगांव स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed