{"_id":"5f8807e095a97b07322997cc","slug":"two-arrested-for-allegedly-sexually-harassing-a-18-years-old-girl-in-a-private-school-of-mauranipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: हैवानों का शिकार हुए एक और बेटी, अब मऊरानीपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: हैवानों का शिकार हुए एक और बेटी, अब मऊरानीपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
Thu, 15 Oct 2020 01:57 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
झांसी पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं हो पाया था कि मऊरानीपुर में फिर इस तरह का मामला प्रकाश में आया है। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में स्थित प्राइवेट स्कूल में अध्यापक समेत दो लोगों ने एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जिसकी शिकायत थाने में पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना अंतर्गत एक गांव में रहने वाले ग्रामीण का आरोप है कि विगत शाम उसकी 18 वर्षीय बेटी जातिय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गांव के एक प्राइवेट स्कूल गई थी।
विज्ञापन
वहां स्कूल में मौजूद अध्यापक समेत दो लोगों ने उसे कमरे में बुलाया। उनके इरादों से बेखबर होकर वह कमरे में अंदर चली गई। दोनों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आकर उसने परिजनों को इसके बारे में बताया।
विज्ञापन
मामले की शिकायत लेकर परिजन थाने पहुंचे। जहां उसने पुलिस को हकीकत से अवगत कराया। पुलिस ने नरेंद्र उर्फ सोनू और सक्षम सूरौठिया के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।