{"_id":"6a876267e8256e56a50ea7e1","slug":"tulsidas-took-the-ideals-of-ram-to-the-masses-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-11489-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ‘राम के आदर्शों को तुलसी ने जन-जन तक पहुंचाया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ‘राम के आदर्शों को तुलसी ने जन-जन तक पहुंचाया’
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजंसी
मोंठ। कस्बे में बृहस्पतिवार को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन, साहित्य और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
अध्यक्षता करते हुए सुरेश प्रसाद दुबे ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनकी रचना रामचरितमानस आज भी समाज को सत्य, मर्यादा, सेवा और सदाचार का संदेश देती है। अरविंद पटसरिया ने कहा कि तुलसीदास जी का साहित्य भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है। उनके विचार समाज को एकजुट करने और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
इस मौके पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, दिलीप पाठक, राजीव द्विवेदी, रमेश बादल, कपिल मुदगिल, देवेंद्र गुसाईं, सचिन समाधिया, राजेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।