{"_id":"5ff4b7148ebc3e33c03a5f1a","slug":"tulsi-express-one-hours-stop-in-railway-station-jhansi-news-jhs1853029154","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही तुलसी एक्सप्रेस, फिट नहीं हो रहा था इंजन, रेल प्रशासन ने मामले की जांच के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही तुलसी एक्सप्रेस, फिट नहीं हो रहा था इंजन, रेल प्रशासन ने मामले की जांच के दिए आदेश
Wed, 06 Jan 2021 12:29 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
शिमला पहुंची स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज से मुंबई जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस सोमवार रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर इंजन फिट (कपलिंग का न बैठना ) न होने के कारण खड़ी रही। बाद में दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। रेल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए प्रयागराज से मानिकपुर, बांदा, महोबा झांसी होकर मुंबई के लिए एक ही ट्रेन 02130 तुलसी एक्सप्रेस उपलब्ध है। इस ट्रेन का झांसी स्टेशन पर इंजन बदलता है। यहां से दिशा बदलने के कारण ऐसा करना पड़ता है। सोमवार रात 1.30 बजे ट्रेन प्लेटफार्म एक पर खड़ी हुई। ट्रेन के रुकने के बाद कर्मचारियों ने इंजन बदलने की प्रक्रिया शुरू की। यार्ड से जो इंजन लाया गया था, उसे कर्मचारी तमाम प्रयास के बाद भी पीछे के कोच से नहीं जोड़ सके।
इंजन व कोच के बफर आपस में फिट नहीं बैठ रहे थे। सूचना पर दूसरे कर्मचारी व स्टेशन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बाद में उस इंजन को वापस भेज दिया गया। दूसरा इंजन लाकर ट्रेन सेे जोड़ा गया। इस मामले से ट्रेन तीन बजे गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। वैसे इस ट्रेन का झांसी स्टेशन पर 20 मिनट का ठहराव है। वहीं, ट्रेन के लेट होने के कारण यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। ट्रेन में सात सौ यात्री सवार थे। वहीं, मंगलवार को इंजन की जांच की गई तो उसका कप्लर खराब निकला।
विज्ञापन
बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए मुंबई जाने के लिए तुलसी एक्सप्रेस एक महत्वपूर्ण ट्रेन है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन सोमवार व बुधवार को प्रयागराज से चलती है। इस ट्रेन को मानिकपुर, चित्रकूट, अतर्रा, बांदा, महोबा, हरपालपुर, मऊरानीपुर, झांसी, ललितपुर, बीना, भोपाल, हबीबगंज, इटारसी, टिमारनी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण व थाणे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 1505 किलोमीटर का सफर 26 घंटे 20 मिनट में पूरा करती है।