फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tuesday was the hottest day of the season, mercury crossed 38 degrees

Jhansi News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, पारा 38 डिग्री पार

Wed, 12 Mar 2025 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Tuesday was the hottest day of the season, mercury crossed 38 degrees

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाने से मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। चटक धूप खिली होने से दिन में गर्मी में लोगों का पसीना छूटा। मौसम विभाग ने आगे भी ऐसी ही गर्मी पड़ने के आसार जताए हैं। मार्च की शुरुआत के बाद झांसी में लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग ने इस महीने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ रहने से अच्छी धूप खिली हुई थी। अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 6.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। दिन में बाहर निकलने वाले लोग तेज धूप में पसीने से तरबतर हो गए। कमरे में भी पंखे चलाने पड़े। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसा ही तापमान रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed