फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   TSI and constable berween fight

आफिस में ही भिड़ गए ट्रैफिक पुलिस कर्मी, जमकर हुई मारपीट, गूंजते रहे आरोप

Thu, 06 Oct 2022 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
TSI and constable berween fight
झांसी। बुधवार की दोपहर को ट्रैफिक पुलिस कर्मी अपने आफिस में ही भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे पर खूब आरोप लगाए गए। एसएसपी ने टीएसआई समेत दो को निलंबित कर दिया है जबकि तीन को लाइन हाजिर किया गया है। हालांकि विवाद की पुख्ता वजह साफ नहीं हो सकी है लेकिन विभाग के कुछ लोग दबी जुबान से वसूली की रकम के बंटवारे को झगड़े की वजह मान रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर में एसपी सिटी आफिस के पीछे ही ट्रैफिक पुलिस का दफ्तर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस के कार्यालय में टीएसआई सुदीप यादव, हेड कांस्टेबिल सचिन, एसआई अमरनाथ यादव, कांस्टेबल रवि एवं अनुपम मौजूद थे। इसी दौरान टीएसआई और दो सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एसआई अमरनाथ ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन, सिपाहियों ने वसूली की रकम को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बात में तैश में आकर सुदीप और अमरनाथ भिड़ गए। दोनों तरफ से अन्य ट्रैफिक सिपाही भी आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दफ्तर के अंदर मारपीट होने से वहां अफरातफरी मच गई। किसी तरह दोनों पक्षोें को अलग किया गया। मारपीट की सूचना एसएसपी राजेश एस तक पहुंची। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से टीएसआई सुदीप यादव एवं हेड कांस्टेबल सचिन को निलंबित कर दिया जबकि एसआई अमरनाथ यादव, कांस्टेबल रवि एवं अनुपम को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी का कहना है कि कार्रवाई अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते की गई है। मामले की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

अरसे से गुटबाजी का शिकार है ट्रैफिक कार्यालय
ट्रैफिक कार्यालय में गुटबाजी की चर्चा एक अरसे से चल रही है। कुछ समय पहले तक अमरनाथ यादव को टीएसआई का जिम्मा था। उसके बाद दरोगा शैलेंद्र यादव को इसका जिम्मा दिया गया, उनके जाने के बाद यहीं तैनात सुदीप को टीएसआई बना दिया गया। इसी वजह से कार्यालय में तीन अलग-अलग गुट बने हुए हैं। सबसे अधिक शिकायत भी इसी कार्यालय की आला अफसरों तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed