फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck repairing mechanic and driver run over by container, death

Jhansi News: ट्रक सुधार रहे मैकेनिक और चालक को कंटेनर ने रौंदा, मौत

Fri, 21 Apr 2023 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Truck repairing mechanic and driver run over by container, death
झांसी। झांसी-शिवपुरी हाइवे पर बुधवार देर-रात दर्दनाक हादसे में ट्रक के चालक और मैकेनिक की मौत हो गई। दोनों खराब ट्रक की मरम्मत करने में जुटे थे। तभी तेज रफ्तार कंटेनर उनकी ट्रक के पीछे आ घुसा और दोनों को रौंद डाला। कंटेनर की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रक्सा के झांसी-शिवपुरी हाइवे पर रात करीब दस बजे कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक की बेयरिंग खराब हो गई थी। इसे ठीक कराने के लिए चालक शकील (23) ने बस स्टैंड निवासी नासिर (47) को बुलाया। कुछ देर बाद नासिर अपने भाई कादर के साथ मौके पर पहुंच गया। चालक शकील और मैकेनिक नासिर एक साथ ट्रक के नीचे जाकर मरम्मत में जुट गए। जबकि कादर बाहर खड़ा रहा। उसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर पीछे से खड़े ट्रक में जा घुसा। कंटेनर ने शकील और नासिर को रौंद डाला। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। दोनों घायल अवस्था में ही ट्रक के नीचे फंसे हुए थे। हादसे की सूचना पर रक्सा पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह अंदर पड़े दोनों घायलों को बाहर निकाला। यहां से उनको मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टरों ने नासिर को तत्काल मृत घोषित कर दिया जबकि शकील को भर्ती कर लिया गया। शकील के बायां हाथ मौके पर ही कट गया था जबकि उसकी पसलियां पूरी तरह टूट चुकी थीं। उसकी नाजुक दशा देखकर डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा लेकिन, उसकी दशा में कोई सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर उसने भी दम तोड़ दिया। रक्सा एसओ अरुण तिवारी का कहना है कि हादसे की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन


उपचार के दौरान भाग निकला कंटेनर चालक

हादसे में घायल कंटेनर चालक तारिक को भी अस्पताल ले जाया गया था। कुछ देर बाद जब उसे होश आया। तब वहां मौजूद लोगों ने उसे हादसे के बारे में बताया। अपने ट्रक से हादसे की बात सुनकर कुछ देर बाद वह अस्पताल से भाग खड़ा हुआ। तारिक ने लोगों को बताया कि सड़क के दूसरी ओर ट्रक पलटा हुआ था, उसे देखने के दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed