फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   truck rammed into the house in fogg

घने कोहरे के चलते घर में घुसा ट्रक

Mon, 06 Jan 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
truck rammed into the house in fogg
घने कोहरे के कारण घर में घुसा ट्रक।
झांसी। घने कोहरे के चलते रविवार सुबह थाना रक्सा क्षेत्र में एक ट्रक मकान में घुस गया। बाहर खड़ी गाड़ी भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। कोहरे के चलते अलग-अलग दस वाहन भी टकरा गए।
विज्ञापन

शनिवार रात अचानक कोहरा होने से लोगों की मुसीबतें भी बढ़ने लगीं। देर रात कोहरा अधिक होने के कारण चलना भी मुश्किल हो गया। राजमार्गों पर वाहन चलाना भी चालकों को मुश्किलें पैदा करने लगा। रात करीब 1 बजे बबीना टोल से कुछ ही दूरी पर खड़ी कार में कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें सभी सुरक्षित बच गए। झांसी-शिवपुरी राजमार्ग पर भी आपस में चार ट्रक टकरा गए थे। इसमें भी चालक सुरक्षित बच गए थे। इसी तरह, ग्वालियर रोड पर भी कारों की टक्कर हो गई थी। रविवार सुबह थाना रक्सा क्षेत्र स्थित सिजवाहा तिराहा निवासी राजू यादव के घर में भी ट्रक घुस गया। मकान के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाहर खड़ी गाड़ी भी चपेट में आ गई। हादसे के समय कमरे में सो रहे परिजन घबरा गए। हादसे के दौरान चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। बताया गया है कि ट्रक ललितपुर से राजस्थान जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed