{"_id":"5e2210f28ebc3e4b3c5d99d3","slug":"truck-owner-murder-and-throw-body-in-shivpuri-jhansi-news-jhs157805716","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक मालिक की हत्या कर शिवपुरी में फेंक दिया था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक मालिक की हत्या कर शिवपुरी में फेंक दिया था शव
विज्ञापन
झांसी। सात दिन से लापता ट्रक मालिक सोहनपाल का शव शुक्रवार को शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। सिर पर किसी भारी चीज से वार करके हत्या की गई है। पुलिस हत्यारों की तलाश में लग गई है। ट्रक का हेल्पर भी शक के घेरे में आ गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने सोहन पाल की हत्या करके ट्रक में लदा चना लूट लिया था। चने से लदा ट्रक देवास से लखनऊ जा रहा था। खाली ट्रक तीन दिन पहले टोल प्लाजा पर लावारिस मिला था।
पुलिस का मानना है कि ट्रक में लदा चना लूटने के लिए ही ट्रक मालिक कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में पुरानी बस्ती निवासी सोहन पाल की हत्या की गई है। सोहनपाल खुद ही अपना ट्रक चलाता था और साथ में शिवपुरी (मध्यप्रदेश) का पवन हेल्पर था। 10 जनवरी को देवास से इन लोगों ने ट्रक में चना लोड किया और लखनऊ के लिए चले। 12 जनवरी को यह ट्रक झांसी-कानपुर हाईवे पर सेमरी टोल प्लाजा के पास लावारिस हालत में मिला था। ट्रक से चने की बोरियां भी गायब थीं। ट्रक के नंबर के आधार पर परिवार वालों को सूचना दी गई। सोहन पाल की पत्नी बेबी पाल ने चिरगांव थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। शुक्रवार को सोहन पाल का शव शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिला है। सिर पर गहरी चोट लगी है। हेल्पर पवन लापता है उस पर शक है। पुलिस उसके घर पर पहुंची तो वहां भी कोई नहीं मिला। पवन के मिलने पर ही पूरी वारदात का पर्दाफाश हो सकेगा। माना जा रहा है कि सोहन पाल की हत्या करके बदमाश पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्रक को टोल प्लाजा पर खड़ा कर गए थे।