{"_id":"5e1f6e908ebc3e4ad74f7a40","slug":"truck-owner-and-helper-location-found-in-madhya-pradesh-jhansi-news-jhs1576301184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश मिली ट्रक मालिक व हेल्पर की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश मिली ट्रक मालिक व हेल्पर की लोकेशन
विज्ञापन
झांसी। ट्रक मालिक व हेल्पर की लोकेशन मध्य प्रदेश के एक जिले में मिली है। इसके बाद पुलिस टीमों ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मोंठ स्थित टोल प्लाजा के पास कैमरे भी खंगाले हैं। आसपास के ढाबों पर भी पुलिस दिन भर पूछताछ करती रही।
13 जनवरी को झांसी - कानपुर हाईवे पर थाना मोंठ स्थित सेमरी टोल प्लाजा के पास एक ट्रक लावारिस हालत में मिला था। बुधवार को भी पुलिस दिन भी जांच में जुटी रही। मोंठ स्थित सेमरी टोल प्लाजा पर पुलिस ने लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। साथ ही ढाबों पर भी कर्मचारियों से पूछताछ की। पड़ताल के दौरान मध्य प्रदेश के एक जिले में दोनों की लोकेशन मिली है। पुलिस की एक टीम भी वहां के लिए रवाना हो गई है।
ट्रक लूटपाट में भी पुलिस के हाथ खाली
झांसी - कानपुर हाइवे पर एट के पास ट्रक चालक व दो कर्मियों से लूटपाट के मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। महाराष्ट्र से ट्रक में प्याज लेकर चले ट्रक मालिक शिवपुरी निवासी सतेंद्र सिंह, चालक खेमराज और हेल्पर दिनेश को सोमवार रात एट क्षेत्र में स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ट्रक को रोक लिया था। ट्रक को बदमाशों ने अपने कब्जे में ले लेने के बाद खुद चलाकर हाईवे से दूर दूसरे रास्ते पर ले गए थे। ट्रक से प्याज उतारकर मऊरानीपुर क्षेत्र में ले जाकर उन्हें खाली ट्रक के साथ छोड़ दिया था। इस घटना में भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर पुलिस टीमें पड़ताल कर रही हैं। कई जानकारियां भी पुलिस के हाथ लगी हैं।
श्रीप्रकाश द्विवेदी, प्रभारी एसएसपी/एसपी सिटी