फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck filled with tomatoes overturned due to tire puncture, police arrived

Jhansi News: टायर पंक्चर होने पर टमाटर से भरा ट्रक पलटा, पहुंची पुलिस

Mon, 21 Oct 2024 04:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Truck filled with tomatoes overturned due to tire puncture, police arrived
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। टमाटर की आसमान छूती कीमतों की वजह से पुलिस को उनकी सुरक्षा करनी पड़ रही है। रविवार शाम झांसी-ललितपुर हाईवे पर टमाटर से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक में भरा टमाटर सड़क पर फैल गया। सूचना पर बबीना थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। करीब चार घंटे तक पुलिस यहां खड़ी रही। टमाटर कारोबारी के आने पर ही पुलिस वहां से रवाना हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बंगलूरू से दिल्ली लेकर जा ट्रक रविवार शाम करीब पांच बजे जैसे ही बड़ौरा चौराहे के पास पहुंचा, उसका दायां पहिया पंक्चर हो गया। रफ्तार में होने से ट्रक कुछ दूर जाकर पलट गया। हादसे में चालक संदीप (28) एवं रतम (26) घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उनको बाहर निकाला गया। ट्रक में भरा टमाटर सड़क पर फैल गया। पुलिस ने ट्रैफिक को आगे बढ़ाया। कुछ देर बाद टमाटर कारोबारी घनश्याम के आने के बाद पुलिस वहां से रवाना हुई। बता दें, दो दिन पहले भी रायल सिटी के पास टमाटर से भरा ट्रक पलट गया था। इससे गिरे टमाटर की सुरक्षा के लिए भी पुलिस को वहां पहरा देना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed