फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck driver smuggling wood tried to trampled forest department team

Jhansi: लकड़ी तस्करी कर ले जा रहे ट्रक चालक ने वन विभाग की टीम को कुचलने का किया प्रयास, 25KM तक पीछाकर पकड़ा

Thu, 01 Aug 2024 08:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 01 Aug 2024 08:58 PM IST
सार

रक्सा टोल प्लाजा पर लकड़ी के कागजात मांगने पर चालक ने दुस्साहस किया। तकरीबन 25 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

विज्ञापन
Truck driver smuggling wood tried to trampled forest department team
पकड़ा गया ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही खैर की लकड़ी से लदे ट्रक चालक से लकड़ी के कागज मांगने पर चालक ने वन कर्मियों पर ही ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। जिसमें वनकर्मी बाल-बाल बच गए। ट्रक का पीछा करते हुए ट्रक चालक को पकड़कर बबीना थाने के हवाले कर दिया गया है। इसके साथ ही वन विभाग की ओर से बबीना थाने में लिखित तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

गुरुवार को वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली की रक्सा टोल प्लाजा पर एक ट्रक खड़ा हुआ था, जिसमें तस्करी कर लाई गई खैर की लकड़ी है। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ट्रक ड्राइवर से लकड़ी के कागज मांगे तभी ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को स्टार्ट कर वन कर्मियों पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन चालक की मंशा देखकर वन विभाग की टीम ने दौड़ लगाकर जान बचाई और ट्रक का पीछा करना शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तकरीबन 25 किलोमीटर पीछा करने के बाद ट्रक को बबीना टोल प्लाजा पर पकड़कर बबीना थाने के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम राहुल पुत्र दिलवाग निवासी थाना कलानौर जिला रोहतक बताया। प्रभागीय वन अधिकारी जेबी शेंडे ने बताया कि रक्सा टोल प्लाजा पर खैर की लकड़ी की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। वन विभाग की टीम ने चालक से लकड़ी के कागज मांगने पर चालक ने वनकर्मियों पर ट्रक चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया था। पीछा करने पर ट्रक को रक्सा टोल प्लाजा पर पकड़कर बबीना थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed