{"_id":"6331f2abdf2d0863ce2df0cb","slug":"truck-driver-samet-three-people-hanging-jhansi-news-jhs2296329126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ट्रक ड्राइवर समेत तीन ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ट्रक ड्राइवर समेत तीन ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 27 Sep 2022 12:12 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:12 AM IST
सार
पुलिया नंबर नौ निवासी दीपक परिहार (34) की सात साल पहले शादी हुई थी। पत्नी अभिलाषा अपने मायके निवाड़ी गई हुई थी। कुछ दिन पहले वो उसे लेने गया था, परंतु वह आई नहीं। रविवार को उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
झांसी में अलग-अलग स्थानों पर ट्रक ड्राइवर समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।
विज्ञापन
चिरगांव निवासी सुरेंद्र पेशे से ट्रक ड्राइवर था। वो आए दिन शराब पीकर घर में उत्पात मचाता था। रविवार की रात तकरीबन नौ बजे वो नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। परिजनों से झगड़ा करने के बाद वह कमरे में चला गया था। कमरा उसने अंदर से बंद कर लिया था। काफी देर तक कोई आहट न मिलने पर बच्चों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर पंखे के सहारे सुरेंद्र का शव फंदे पर झूलता मिला। पिता प्रेमनारायण ने बताया कि वह दो बार पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। लेकिन, बचा लिया गया था।
विज्ञापन
वहीं, पुलिया नंबर नौ निवासी दीपक परिहार (34) की सात साल पहले शादी हुई थी। पत्नी अभिलाषा अपने मायके निवाड़ी गई हुई थी। कुछ दिन पहले वो उसे लेने गया था, परंतु वह आई नहीं। रविवार को उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, बालाजी रोड स्थित ग्राम पोहरा निवासी हेमंत (26) ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता राम सिंह ने बताया कि उनके पुत्र की दो साल पहले शादी हुई थी। उसकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं थी।