फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck collides with dumper on highway, student dies

Jhansi News: हाईवे पर पूंछ में डंपर से टकराया ट्रक, छात्र की मौत

Fri, 18 Jul 2025 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with dumper on highway, student dies

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के सेसा गांव के सामने बृहस्पतिवार सुबह डंपर चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा ट्रक जा टकराया। हादसे में ट्रक के केबिन में बैठे सातवीं कक्षा के छात्र की दबकर मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं।

कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव का विकास राठौर ट्रक चालक है। उसने पुलिस को बताया कि वह पांच दिन पहले ट्रक लेकर इंदौर जा रहा था। बड़ा बेटा मोहित (15) साथ चलने की जिद करने लगा। उसे इंदौर घूमना था। इसलिए वह भी साथ आ गया। वह कक्षा सातवीं का छात्र था। चालक ने बाराबंकी से ट्रक में चॉकलेट लोड किया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के सेसा गांव के पास पहुंचे तो आगे चल रहे डंपर के सामने जानवर आ गया। डंपर चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। ट्रक, डंपर में पीछे से जा टकराया। ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाप-बेटे दोनों केबिन में फंस गए। लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, मगर तब तक मोहित की मौत हो चुकी थी। विकास को भी चोटें आई हैं। पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि ट्रक और डंपर की टक्कर में बच्चे की मौत हो गई, जबकि पिता को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन




तीन भाई-बहनों में बड़ा था : हादसे में मोहित की मौत से पिता सदमे में है। मोहित गांव के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी छोटी बहन आंचल (12) पांचवीं और सबसे छोटा भाई रोहित (9) है। परिजन रोते-बिलखते हुए झांसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed