{"_id":"648f52abc8870b58b90e0694","slug":"truck-collided-with-car-six-injured-jhansi-news-c-11-jhs1003-118149-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, छह घायल
विज्ञापन
तीन महिलाओं की हालत गंभीर, जिला अस्पताल से कानपुर किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
रनियां (कानपुर देहात)। कानपुर-इटावा हाईवे पर विसायकपुर स्थित एक ढाबे के बाहर खड़ी कार में डिवाइडर फांदकर आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से तीन महिलाओं को कानपुर नगर रेफर किया गया है।
झांसी के थाना गुरसराय निवासी हरिशंकर सोनी, पत्नी सलूजा सोनी, बेटी रानी, जालौन निवासी आशुतोष सोनी, उषा व कार चालक गोपाल के साथ रामलला के दर्शन करने गए अयोध्या थे। लौटते समय शनिवार की रात रनियां के विसायकपुर स्थित एक ढाबे के बाहर कार खड़ी करके सभी उसी में सो गए। रविवार सुबह लगभग चार बजे कानपुर नगर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में खड़ी कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए। रनियां पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने तीनों महिलाओं को कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। रनियां थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले में तहरीर नहीं मिली है।