फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by the demands of moneylenders businessman committed suicide by hanging himself

UP: सूदखोरों के तकादे से परेशान कारोबारी युवक फंदे से झूला, खाली मकान में जाकर की खुदकुशी

Fri, 20 Sep 2024 11:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Sep 2024 11:19 PM IST
सार

परिजनों ने पुलिस को बताया कुछ दिनों से सूदखोर उज्ज्वल को परेशान कर रहे थे। किसी काम के लिए उसने 73 हजार कर्ज लिया था। यह बात उसके परिवार वालों को भी नहीं पता थी।

विज्ञापन
Troubled by the demands of moneylenders businessman committed suicide by hanging himself
उज्ज्वल गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार सुबह झांसी कोतवाली के पुरानी नजाई निवासी युवक ने फंदे से झूलकर जान दे दी। परिजनों का कहना है उसने 73 हजार रुपये कर्ज लिया था। वह ब्याज नहीं चुका पा रहा था। इस वजह से सूदखोर उसे परेशान कर रहे थे। बृहस्पतिवार को भी सूदखोरों ने उसे धमकाया था। इसी से परेशान होकर फंदे से झूलकर उसने जान दे दी।

विज्ञापन

पुरानी नजाई निवासी उज्ज्वल गुप्ता (28) अपने मामा विष्णु गुप्ता के साथ बचपन से ही रहता था। मां लक्ष्मी का अपने पति से विवाद हो गया था। इसके बाद से वह मायके में रहती हैं। विष्णु हरी बैंड के संचालक हैं। उनका पूरा कारोबार उज्ज्वल संभालता था। उज्ज्वल के ही जिम्मे बुकिंग समेत बैंड के अन्य काम भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया शुक्रवार सुबह करीब दस बजे रोजाना की तरह घर से नाश्ता करके निकला लेकिन, ऑफिस नहीं पहुंचा। ऑफिस न पहुंचने पर परिजनों ने तलाशा तब उसकी बाइक घर से कुछ दूर सूने मकान के पास खड़ी मिली। विष्णु के पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद था। उनके अंदर देखने पर उज्ज्वल फंदे के सहारे लटका था। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरा। 

विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कुछ दिनों से सूदखोर उज्ज्वल को परेशान कर रहे थे। किसी काम के लिए उसने 73 हजार कर्ज लिया था। यह बात उसके परिवार वालों को भी नहीं पता थी। कुछ दिनों से सूदखोर जब उसे परेशान करने लगे, तब परिजनों को भी इसका पता लगा। बृहस्पतिवार को ब्याज के लिए कुछ लड़कों ने उसे धमकाया था। इसके बाद से वह परेशान था। कोतवाल शैलेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed