फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by money lenders, contractor consumes poison and dies

Jhansi News: सूदखोर से परेशान होकर ठेकेदार ने खाया जहर, मौत

Fri, 12 Dec 2025 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Troubled by money lenders, contractor consumes poison and dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सूदखोर की प्रताड़ना से परेशान होकर ठेकेदार ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कर्ज न चुकाने के कारण सूदखोर ने मृतक की बाइक छीन ली थी। उक्त बाइक ठेकेदार के बेटे की थी, इससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती का रहने वाला सचिन कुशवाहा (45) बिल्डिंग बनाने का ठेका लेता था। उसके दामाद मनीष ने बताया कि मंगलवार दोपहर को ससुर घर आए तो उन्हें उल्टी हो रही थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर के पूछने पर पता चला कि ससुर ने कीटनाशक पी ली है। डॉक्टरों को ससुर ने बताया उसने सूदखोर से कर्ज लिया था। ब्याज न देने पर परेशान कर रहा था। चार दिन पहले वह बेटे की बाइक लेकर निकले थे। इसी बीच सूदखोर ने उसे रोककर मारपीट कर बाइक छीन ली। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था और जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मनीष ने बताया कि ससुर सचिन ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी के तीन बच्चे हैं। लगभग 27 साल पहले कविता से शादी कर ली। कविता से तीन बेटी और एक बेटा अंकित है। ससुर का एक साल से पहली पत्नी से भी विवाद चल रहा था। कोतवाली थाना प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि सचिन ने जहर खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed