फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by daughter-in-law's harassment, the elderly couple appealed to the police

Jhansi News: बहू की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग दपंती ने पुलिस से लगाई गुहार

Fri, 17 Mar 2023 11:17 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Troubled by daughter-in-law's harassment, the elderly couple appealed to the police
झांसी। नवाबाद के गुमनावारा पिछोर निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग दपंती बहू की प्रताड़ना से परेशान हैं। बुजुर्ग दपंती शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। यहां उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस अफसरों ने उनकी बात सुनकर मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

पिछोर निवासी घनश्याम दास प्रजापति (85) ने पुलिस को बताया कि वह सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। कुछ वर्ष पहले उन्होंने अपने पुत्र का विवाह झांसी निवासी युवती से किया था। कुछ समय तक घर में शांति रही लेकिन, बाद में बहू ने घर में कलह करना शुरू कर दिया। किसी के समझाने पर भी वह बात नहीं मानती। बेटे के बाहर जाने के बाद वह छोटी-छोटी बात पर अब मारपीट करने पर उतारू हो जाती है। घनश्याम दास ने मायके में शिकायत की तब से बहू का स्वभाव उग्र हो गया। उनका कहना है कि बहू दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दे रही है। बुजुर्ग दंपती ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस के पास पहुंचे छोटे बेटे से परेशान मां-बाप
झांसी। अपने छोटे बेटे से परेशान मां-बाप गुहार लगाने पुलिस के पास जा पहुंचे। सीपरी बाजार के नंदनपुरा निवासी बालकदास ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र गलत सोहबत में पड़ गया। कुछ साल पहले उसके संबंध पड़ोस में रहने वाली एक महिला से हो गए। महिला दो बच्चों की मां है। अब वह उस महिला से शादी करने पर अड़ा हुआ है। परिजनों के राजी न होने पर वह गाली गलौज करता है। उनके साथ मारपीट करने लगता है। पिछले कई दिनों से आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। इससे परिवार के लोग परेशान हो गए। दो दिन पहले उसने घर में आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन, परिजनों ने किसी तरह उसे बचा लिया। इसके बाद से परिवार के लोग उसके आत्मघाती कदम न उठा लेने को लेकर डरे हुए हैं। उन्होंने पुलिस से दखल देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed