फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   trolla hit two man in jhansi dead

झांसीः ट्राला ने लिपिक और साथी को रौंदा, सड़क पार करते समय कचहरी चौराहा पर हुई घटना

Tue, 09 Jul 2019 04:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Jul 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
trolla hit two man in jhansi dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कचहरी चौराहा पर सोमवार दोपहर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कार्यालय में लिपिक और उनके साथी को ट्राला ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

विज्ञापन


थाना नवाबाद स्थित पिछोर निवासी हिमांशु गुप्ता (36) मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कार्यालय में सहायक लिपिक के पद पर तैनात थे। सोमवार को वे कार्यालय में ड्यूटी पर थे, तभी उनके साथी मोंठ स्थित कटरा निवासी विशाल (32) उनसे मिलने कार्यालय पहुंचे। कुछ देर रुकने के बाद हिमांशु फोटो कॉपी कराने के लिए अपने साथी विशाल के साथ कचहरी चौराहा जाने को निकले। दोनों कार्यालय से पैदल होते हुए कचहरी चौराहा पर पहुंचे थे, तभी जेल चौराहा की तरफ से आ रहे ट्राला ने दोनों को रौंद दिया। घटना को अंजाम देकर चालक ट्राला लेकर भागने लगा, तभी लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया, जबकि मौका पाकर क्लीनर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed