{"_id":"643856805f4a715a260a3024","slug":"trended-on-social-media-will-mix-in-the-soil-jhansi-news-c-11-1-jhs1006-74483-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ... मिट्टी में मिला दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ... मिट्टी में मिला दूंगा
विज्ञापन
झांसी। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुआ। ट्विटर और फेसबुक पर हैशटैग मिट्टी में मिला दूंगा और हैशटैग एनकाउंटर के मीम्स और पोस्ट की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने यूपी एसटीएफ की कार्रवाई की सराहना की। इस दौरान हैशटैग मिट्टी में मिला दिया के पोस्ट भी खूब किए गए।
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद और शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ ने झांसी के पारीछा बांध के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जैसे ही यह खबर फैली तो सोशल मीडिया पर हैशटैग एनकांउटर ट्रेंड करने लगा। एनकाउंटर के एक घंटे बाद ही इस हैशटैग से 50 के (हजार) ट्वीट हो गए। इसके साथ ही हैशटैग मिट्टी में मिला दूंगा भी ट्रेंडिंग में आ गया। इस हैशटैग के 22 के (हजार) से ज्यादा ट्वीट घंटे भर में हो गए। यूजर्स ने लिखा कि जो कहता हूं.. करता हूं- मिट्टी में मिला दिया। एक और यूजर ने पोस्ट किया कि सब कार पलटने का इंतजार कर रहे थे, इधर बाइक पलट गई। इसके साथ ही नो जेल, नो बेल का मीम भी खूब शेयर होता रहा। फेसबुक पर भी पोस्ट की बाढ़ रही। यहां भी यूजर मिट्टी में मिला दिया के पोस्ट करते रहे।
ये हैशटैग हुए ट्रेंड
उमेश पाल- 30 के (हजार), अतीक अहमद- 26के (हजार), असद अहमद- 54.5के(हजार), विकास दुबे- 3156 के(हजार), गुड्डू मुस्लिम- नौ हजार, राजू पाल, योगी आदित्यनाथ, गुलाम मोहम्मद, माफिया, बाबा, माफिया डॉन।