फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   travlers royal enfield

जिंदगी बड़ी खूबसूरत है : सना

Tue, 08 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 08 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
travlers royal enfield
झांसी। बाइक से भारत भ्रमण कर रही सना इकबाल ने कहा कि जिंदगी बड़ी खूबसूरत
विज्ञापन
है, इसे सकारात्मक तरीके से जीना चाहिए और निराश भरे वातावरण से बाहर निकलकर खुद व दूसरों के लिए जीएं। 

हैदराबाद से लद्दाख तक की यात्रा पर एनफिल्ड बुलट से निकली सना के झांसी पहुंचने पर सोमवार को वुड्स हैरीटेज स्कूल में विद्यार्थियों ने स्वागत किया। इस मौके पर सना ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य युवाओं में बढ़ती निराशा एवं आत्म हत्या की प्रवृति को दूर करना हैं। उन्होंने कहा कि वह कुछ अलग करना चाहती थी, तभी ख्याल आया और वह बाइक से तनाव मुक्ति का संदेश लेकर भारत भ्रमण के लिए निकल पड़ीं। गोवा से यात्रा प्रारंभ की, जो हैदराबाद में समाप्त होगी।

उनके अनुसार वह बाइक से प्रतिदिन दो सौ किलोमीटर से लेकर पांच किलोमीटर तक यात्रा करती हैं। उन्होंने बताया कि वह अभी तक गोवा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि कई राज्यों के शहरों से गुजर चुकी हैं। वहीं स्वागत अवसर पर वुड्स हैरीटेज स्कूल के प्रबंधक तवरेज खान ने दस हजार रुपये तथा पीयूष रावत ने 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सना को प्रदान किया। इसके पश्चात बाइक पर सना अपने अगली मंजिल दतिया के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed